पीलीभीत, जून 6 -- गजरौला। माला बाजार में सिलिंडर फटने से चाय-पकौड़ी की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जल गया। इस दौरान सिलिंडर के धमकाने से दुकान का टिनशेड भी उड़ गया और पास की एक दीवार में भी दरार आ गई। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंजा हरैया में स्थित माला बाजार में निर्मल राय की चाय की दुकान है। वह दुकान पर चाय के अलावा पकौड़ी भी बेचता है। गुरूवार शाम को वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। गुरूवार रात करीब 12 बजे दुकान में रखा गैस सिलिंडर अचानक फट गया, इससे आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सामान आग की चपेट में आ चुका ...