अमरोहा, मार्च 26 -- गजरौला। बुधवार दोपहर नेशनल हाईवे किनारे एक चाय की दुकान में तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया, आग लग गई। मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार शहर में नेशनल हाईवे किनारे हसनपुर निवासी फैजान व उसके भाई सिकंदर की चाय की दुकान है। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर दुकान में रखे सिलेंडर के रेगुलेटर से गैस लीक हो गई। इसके बाद अचानक ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। दुकान स्वामी व अंदर बैठे लोगों ने बाहर की तरफ भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आग लगने से कोई जन हानि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...