भदोही, अप्रैल 2 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। परिवार पर भूत-प्रेत करने की आशंका में पाल बरदहां चौराहा स्थित चाय की दुकान पर बुधवार शाम युवक ने 70 वर्षीय ओझा की चाकू गोदकर हत्या कर दी। उधर, हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी बच्चन राम एक चाय की दुकान पर सिंचाई विभाग में कार्यरत 50 वर्षीय ऑपरेटर अशोक दुबे के साथ बैठकर चाय पी रहे थे। इस बीच, उनके गांव का ही युवक श्रवण कुमार भी दुकान पर पहुंच गया। कुछ देर बाद ही उसने जेब से चाकू निकाला और बच्चन राम के पेट पर हमला कर दिया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उसने 10-12 बार चाकू घोप दिया। बीच बचाव करते समय अशोक दुबे के हाथों में भी चोटें आईं हैं। दोनों को भदोही शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने बच्चन राम को मृत घोषित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.