गोरखपुर, मार्च 20 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कूचडेहरी गांव में चाय की दुकान के पास खड़ी बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर वाहन चोर की तलाश शुरू कर दी है। कूचडेहरी निवासी शिवशंकर सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह सहजनवा से घर को लौट रहे थे कि उनकी बाइक कूचडेहरी गाव के बाहर जालिम सिंह के चाय समोसे की दुकान पर खराब हो गई तो उन्होंने बाइक वही खड़ी कर दी और घर चले गए फिर वह जब बाइक लेने आए तो दुकान से बाइक चोरी हो गईथी। एसओ विवेक मिश्रा ने बताया कि अज्ञात चोर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...