हाथरस, फरवरी 16 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। शहर के दयानतपुर में दुसरे समुदाय के चाय विक्रेता ने अपनी दुकान का नाम बदल लिया। जब शिव भक्तों ने वहां चाय पी तो उन्होंने ऑन लाइन पैसे दिये और नाम कुछ और ही निकलकर सामने आया। इसे लेकर राष्ट्र स्वाभिमान दल के संस्थापक पहुंच गये और वहां हंगामा किया। उन्होंने पुलिस को बुलाकर अपने सामने ही दुकान का असली नाम डलवाया। उसे चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसा किया तो मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। शिवरात्रि पर रात भर शहर से होकर भोले के भक्त गुजरे। ऐसे में आगरा अलीगढ़ रोड पर गांव दयानतपुर पर दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने चाय की दुकान का नाम ही बदल दिया ताकि दुकान का नाम देखकर शिव भक्त रुक जाएं। कुछ भक्त नाम देखकर रुके भी और वहां चाय पी ली। जब उन्होंने ऑन लाइन पैसे दिये तो उसका असली नाम सामने आ गया। एक शिव भक्त ने इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.