कौशाम्बी, मार्च 16 -- पइंसा बाजार में सोमवार की भोर शॉर्ट सर्किट से चाय-पान की गुमटी में आग लग गई। घटना में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। सिराथू तहसील क्षेत्र के पइंसा बाजार निवासी रामलाल गुप्ता पुत्र सदाशिव गुप्ता ने स्थानीय थाने के सामने चाय-नाश्ते की दुकान खोल रखी है। दुकान के बाहर ही ग्राहकों के बैठने के लिए छप्पर डाला गया था। वे अपने भतीजे की शादी में शामिल होने कानपुर गए थे। सोमवार की भोर करीब 4.30 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। घटना की जानकारी पर जब तक पड़ोस में रहने वाले लोग आग पर काबू पाते गुमटी के अंदर रखा चाय, नाश्ता, पान, गुटखा का सामान जलकर राख हो गया। छप्पर व तख्त भी जल गई है। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे पीड़ित ने बताया कि करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.