लखनऊ, अक्टूबर 3 -- लखनऊ, संवाददाता। चायपत्ती का बड़ा कारोबारी बनकर जालसाज ने फल व्यापारी से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। असम में अपने बागान बताकर मुनाफे का झांसा दिया और असम बुलाकर बागान दिखाकर रुपये ऐंठ लिए। माल न भेजने और मोबाइल बंद करने पर ठगी का पता चला।मलिहाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। तिलसुवा गांव निवासी सुषमा ने बताया कि पति राजन का फलों का कारोबार है। दिसंबर में राहुल नाम के व्यक्ति ने पति को कई बार कॉल की। खुद को असम निवासी चायपत्ती का बड़ा व्यापारी बताकर फल के साथ चायपत्ती के कारोबार में मुनाफे का लालच दिया। आरोपी ने व्यापार दिखाने के बहाने असम बुलाया। लौटने के बाद राजन ने बड़ा कारोबार समझकर काम करने की इच्छा जताई और राहुल ...