लखनऊ, अप्रैल 19 -- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में चाय बेचने वाले आर्यन यादव का मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। रविवार को अखिलेश यादव ने आर्यन यादव को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय बुलाया और उसे पीतल के बर्तन व थर्मस भेंट किए। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी उसकी मदद की जाएगी। अब आर्यन और उसके पिता शेषमन यादव एल्यूमिनियम के बजाय पीतल के बर्तन में चाय बनाकर बेचेंगे।एल्यूमिनियम के बर्तन में चाय बनाने पर चेतावनी मिली थी दरअसल, आर्यन यादव ने हाल ही में आरोप लगाया था कि फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम उसकी दुकान पर पहुंची और चायपत्ती का सैंपल लिया। साथ ही अधिकारियों ने एल्यूमिनियम के बर्तन में चाय बनाने पर आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी। आर्यन ने यह भी दावा किया कि दो महीने पहले अखिलेश यादव के उसकी दुकान पर चाय पीने के बाद से कु...