कौशाम्बी, मई 13 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चायल विद्युत उपखंड क्षेत्र में बुधवार शाम आई तेज आंधी में बिजली के 80 खंभे टूट गए। इससे कई इलाकों की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। तिल्हापुर मोड़ नेवादा मार्ग के जरैनी गांव के समीप पेड़ गिरने से लोगो का आवागमन रुका रहा। स्थानीय लोगो की मदद से गिरे पेड़ की डालियों को काटकर सड़क से हटाया गया। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।उपखंड चायल के अधिशासी अभियंता रामहरि ने बताया कि बिजली उपकेंद्र मनौरी, पेरई, सरायअकिल, पुरखास, म्योहर, महगांव, पूरामुफ्ती, पेरई सहित 16 उपकेंद्र के फीडरों के लगभग 80 बिजली के खंभे तेज आंधी से टूट कर गिर गए। यह भी पढ़ें- आंधी से आधे जिले की बिजली गुल, 200 से अधिक गांवों में अंधेरा पुरखास उपकेंद्र के तिल्हापुर फीडर के आठ खम्भे टूटने से दर्जन भर गांव की आपूर्ति ठप हो गई है। वही...