कौशाम्बी, फरवरी 28 -- चायल तहसील परिसर शनिवार को होली के रंग में सराबोर नजर आया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम अरुण कुमार और तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम को गुलाल लगाकर अग्रिम होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे परिसर में सौहार्द और भाईचारे का माहौल दिखाई दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि होली आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता और प्रेम का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को गुलाल लगाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। अफसरों ने भी सभी अधिवक्ताओं को रंगों के इस त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है और सभी को शांति व सद्भाव के साथ पर्व मनाना चाहिए। रविवार से लगातार अवकाश होने के कारण शनिवार को तहसील में कामकाज अपेक्षाकृत कम रहा। कई अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा की। परिसर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.