कौशाम्बी, मार्च 7 -- तहसील परिसर चायल में शनिवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और फूलों की होली खेलकर आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता और तहसील कर्मी मौजूद रहे। होली मिलन समारोह की शुरुआत बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सगीर अहमद और मंत्री अजीत सिंह ने सभी अधिवक्ताओं और अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पूरे तहसील परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। समारोह में उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा और सौरभ सिंह भी शामिल हुए। अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मिलकर फूलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.