कौशाम्बी, फरवरी 21 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम डॉ. अमित पाल ने शनिवार को तहसील चायल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार को परिसर में सफाई कराने के निर्देश दिए। पत्रावलियों में प्रविष्टियां अपूर्ण पाए जाने पर पेशकार से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। एसडीएम अरुण कुमाऱ को तहसील में फरियादियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था एवं समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। 10 लाख से अधिक बकायेदारों व उनसे राजस्व वसूली में लापरवाही पर पर नाराजगी हताई। तहसीलदार को प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.