चायल के डीएसपी अभिषेक का तबादला
कौशाम्बी, जून 4 -- जिले की चायल सर्किल में तैनात रहे डीएसपी अभिषेक सिंह का शासन ने तबादला कर दिया है। उनको बलरामपुर भेजा गया है। वहीं, सुल्तानपुर में रहे पुलिस उपाधीक्षक सौरभ सामंत को कौशाम्बी भेजा गया है। फिलहाल उन्होंने गुरुवार की शाम तक कार्यभार नहीं ग्रहण किया था। जिले में आमद के बाद उनको चायल सर्किल ही दी जाएगी अथवा सर्किलों में फेरबदल किया जाएगा, यह भी अभी तय नहीं है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्राधिकारियों की सर्किलों में पोस्टिंग करने की बात कही है। यह भी पढ़ें- 206 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला यह भी पढ़ें- बाल विकास विभाग में प्रशासनिक फेरबदल यह भी पढ़ें- बाल विकास विभाग में प्रशासनिक फेरबदल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.