बाराबंकी, जून 25 -- बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में एक अभिनव पहल करते हुए चाय की दुकानों से निकलने वाली प्रयुक्त चायपत्ती एवंअण्डों के छिलकों को एकत्रित कर एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर पर प्रसंस्करण के माध्यम से जैविक खाद तैयार की जा रही है। यह पहल कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के साथ-साथ उसे उपयोगी संसाधन में परिवर्तित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बंकी ने जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह से भेंट कर उन्हें इस पहल की जानकारी दी तथा नगर पंचायत द्वारा तैयार जैविक खाद का पैकेट भेंट किया। जिलाधिकारी ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल वेस्ट टू वेल्थ की अवधारणा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कचरे से उपयोगी उत्पाद तैयार कर न केवल स्वच्छता ...