झांसी, जनवरी 13 -- अब तक कई लोगों की गर्दनों पर वार कर चुका चाइनीज मांझा आज आपके त्योहार को किसी तरह का दुख न पहुंचाए इसके लिए आप संकल्प लेकर इसके कुसंग से दूरी ही रखें। हां कुसंग यानी आप इसके साथ त्योहार न मनाएं न ही पतंग उड़ाएं। बल्कि आप भारतीय या सादा धागे की डोर से ही नीले आसमान में अपनी पतंग को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। मकर संक्रांति पर पूरे भारत वर्ष में पतंग उड़ाने की परम्परा चली आ रही है। पर पिछले कुछ एक सालों में भारत के बाजार में चाइनीज मांझे की धार से कई लोगों को थाने पहुंचाया तो कुछ की जिंदगी भी खतरे में पड़ गई। जिससे बचने के लिए आपके अपने हिन्दुस्तान ने मऊरानीपुर के प्रधानाचार्य कवि और अन्य प्रबुद्धजन से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि पर्व खुशियां मनाने के लिए आता है। इसलिए पूरी तरह से सावधानी बरतते हुए किसी भी तरह का को...