संभल, फरवरी 7 -- समाज हित संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को चाईनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि जब इस चाईनीज मांझे से दुर्घटनाएं हो रही हैं। जबकि इससे पूर्व में समिति द्वारा अधिकारियों को ज्ञापन व पत्र लिखकर बंद कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि 2022 में डीएम कार्यालय परिसर में चार दिन धरना भी दिया था। उन्होंने कहा कि इसे पूर्ण रूप से प्रतिबंध किया जाए। महंत भगवानदास शर्मा, महीपाल सिंह, चन्द्रप्रकाश, जयपाल सिंह, दिनेश कुमार, जोगेन्द्र शर्मा, नितिन शर्मा, अंजार, संजीव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...