संभल, मई 10 -- शहर में रविवार को आस्था, संकल्प और सामाजिक संदेश का अनोखा संगम देखने को मिला। मोहल्ला हल्लू सराय निवासी अभिषेक प्रजापति ने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर चामुंडा मंदिर से हरिबाबा बांध धाम तक दंडवत यात्रा शुरू की। सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अभिषेक ने यात्रा का शुभारंभ किया। माथे पर तिलक व मन में गौसेवा का संकल्प लिए अभिषेक हर कदम पर दंडवत करते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो के नारे भी गूंजते रहे। अभिषेक का कहना है कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और वह चाहते हैं कि सरकार इसे आधिकारिक रूप से राष्ट्रमाता घोषित करे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि समाज को गौसंरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.