बुलंदशहर, जनवरी 28 -- स्याना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिंगरावठी स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए मंदिर में लगे चांदी के पत्रा का कुछ हिस्सा चोरी कर लिया। इस घटना से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। बुधवार सुबह जब श्रद्धालु नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर में लगे चांदी के पत्रा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। पास से चांदी का हिस्सा गायब मिलने पर श्रद्धालुओं ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। श्रद्धालुओं के अनुसार मंदिर में लगा चांदी का पत्रा काफी कीमती है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मंदिर परिसर में इस तरह की चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.