संभल, मार्च 18 -- चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने मौके पर जाकर सफाई कर्मचारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के आस-पास साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना प्राथमिकता है। विशेषकर नवरात्रि जैसे धार्मिक अवसरों पर। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि धार्मिक स्थल की साज-सज्जा और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। सफाई अभियान में जेसीबी के साथ-साथ स्थानीय कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि नवरात्रि तक नियमित रूप से मंदिर और उसके आस-पास की सफाई की जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें और पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की बाधा न आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.