आगरा, मार्च 26 -- चैत्र नवरात्रि की सप्तमी को भक्तों ने वृत रखकर मां कालरात्रि के स्वरूप की पूजा की है। शहर के चामुंडा मंदिर, सोरों के गांव भोगपुर में स्थित देवी के मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। चैत्र नवरात्रि में भक्त देवी की आराधना में लीन नजर आ रहे हैं। बुधवार की सुबह से ही मां कालरात्रि के स्वरूप की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ नजर आई। मंदिर में महिला व पुरूष अलग-अलग कतारों में दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। भक्तों ने विधि-विधान से देवी की पूजा करके मंदिर परिसर में रखे हवन कुंड में आहूति भी दी। आस-पास के जनपदों से भक्त देवी के दर्शन करने के लिए चामुंडा मंदिर पहुंचे। मंदिर में शाम के समय भक्तों ने आरती में भागीदारी करके परिवार की खुशहाली की कामना की है। सप्तमी के दिन लोगों ने ...