बुलंदशहर, जनवरी 30 -- थाना क्षेत्र के ऊंचागांव की मढ़ैया कलां स्थित चामुंडा देवी मंदिर में चोरी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में साइकिल सवार चोर चामुंडा देवी मंदिर के दानपात्र से नगदी चोरी के बाद साइकिल लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान आहट होने पर एक ग्रामीण ने पूरी घटना के वीडियो बना लिए। इस संबंध में थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.