आगरा, मार्च 26 -- चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को भक्तों के द्वारा शहर के चामुंडा देवी मंदिर में छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। गुरुवार की दोपहर भक्तों ने प्रसाद चढ़ाने से पूर्व शोभायात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर की टीकाराम धर्मशाला से हुआ। नगर के लोगों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। भक्त भजन कीर्तन करते हुए चामुंडा देवी मंदिर पहुंचे और मंदिर में छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सौरभ अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, वीरेंद्र मेंबर, रवि बंसल, सौरभ बंसल, दीपक, निखिल बंसल, लछमी गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.