चाईबासा, मार्च 30 -- गुवा । गुवा बाजार स्थित डीपासाई एवं जाटा हाटिंग क्षेत्र में गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नए प्रोजेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। इस बीच विस्थापितों को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए उपायुक्त ने अहम निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नए घर की चाबी मिल चुकी है, उन्हें अपने पुराने घर खाली करना अनिवार्य होगा। वहीं, जिन्हें अब तक चाबी नहीं मिली है, उन्हें फिलहाल घर खाली करने की कोई आवश्यकता नहीं है। बताया गया कि सेल प्रबंधन ने विस्थापितों के पुनर्वास के लिए केवल 184 नए घर बनाए हैं, जबकि लगभग 500 परिवारों के विस्थापन की बात सामने आ रही है। इसी असंतुलन को लेकर विस्थापितों में नाराजगी देखी जा रही है। बीते शनिवार को जब अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया, तब सैकड़ों की संख्या में लोगों ने विरोध प्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.