नैनीताल, जनवरी 29 -- भवाली, संवाददाता। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी करीब 17 किमी लंबी खुटानी-चाफी-धारी सड़क पर डामरीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। जिसपर 9 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह सड़क क्षेत्र के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क के कारण आए दिन मरीजों, स्कूली बच्चों, यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। एंबुलेंस से लेकर यात्री वाहनों तक को घंटों फंसना पड़ता था। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत का असर न सिर्फ स्थानीय लोगों पर, बल्कि पर्यटन और व्यापार पर भी पड़ रहा था। अब डामरीकरण कार्य शुरू होने की खबर से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। अधिशासी अभियंता कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.