नैनीताल, जून 18 -- भीमताल। चॉफी से अल्चौना-ताड़ा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 2 करोड़ 26 लाख रुपये की स्वीकृत मिली है। मार्ग पर जल्द डामरीकरण और सुधारीकरण का काम शुरू होगा। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि भीमताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के चॉफी से अल्चौना-ताड़ा मोटर मार्ग खराब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग की थी। जनता की समस्याओं को देखते हुऐ लोनिवि विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था। मंत्री कैड़ा ने कहा कि मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए स्वीकृति मिल गई है, जिसका शासनादेश जारी हो गया है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द टेंडर प्रकिया पूर्ण करने को कहा है। मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा...