देवघर, मार्च 13 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के गडरो गांव में चापानल से पानी लेने को लेकर मारपीट और छिनतई को लेकर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध मे पीड़िता रुबी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गत 7 फरवरी को पीने का पानी लेने के लिए गांव के एक व्यक्ति के निजी चापानल पर गई थी। उसी दौरान गांव के सुरेंद्र यादव, शीला देवी, चंदन यादव और कुंदन यादव समेत अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर गाली-ग्लौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पीड़िता के गले से सोने और चांदी के जेवरात भी छीन लिए गए। घटना के बाद पीड़िता ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.