चापानल खराब: ठाकुर टोला में 4 महीने से पानी की दिक्क्त
गिरडीह, जून 21 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के चतरो स्थित ठाकुर टोला में लगा हुआ चापानल में खराबी आ जाने से पिछले चार महीने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का समय करना पड़ रहा है। इस संबंध में गांव के कैलाश ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, जीतू ठाकुर, रिंकू टिंकु ठाकुर, पवन ठाकुर, पप्पू ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, गणेश हाजरा, मुकेश हाजरा, राजेश हाजरा आदि लोगों ने शनिवार को बताया कि टोले में लगा हुआ चापाकल करीब चार महीने से खराब पड़ा है। जिसके कारण ग्रामीणों के बीच पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता व सहायक अभियंता को मामले से अवगत करवाकर चापाकल बनवाने की मांग की गयी। बार बार आग्रह लिए जाने के बाद भी चापाकल में मरम्मति कार्य नहीं करवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.