चापानल के पानी को लेकर मारपीट
पलामू, मई 15 -- छतरपुर। मुनकेरी गांव में चापानल की पानी को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। चापानल के पानी को लेकर हुए विवाद मारपीट तक पहुंच गई। घायल अवस्था में दोनों पक्ष के लोगों को छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर के मेदनी राय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जलील अहमद उर्फ भोला, सरजहां खातून, सलमान खान, शमसुल अंसारी, वसीम अंसारी, अशरफ अंसारी आदि को चोट लगने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें- मधेपुर के चटनमा में दो पक्षों में हिंसक संघर्ष,छह लोग जख्मी यह भी पढ़ें- दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.