चापाकल से पानी भरने को लेकर विवाद में युवक को पीटा
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरजी डीह गांव में बुधवार की शाम चापाकल के विवाद में दबंगों ने अर्जुन कुमार की पिटाई कर दी। रस्सी से गर्दन दबा कर हत्या करने का प्रयास किया गया। परिजनों की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर पीड़ित अर्जुन कुमार ने श्यामनंदन भगत, उर्मिला देवी के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। अर्जुन कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपितों के घर के सामने सरकारी चापाकल पर पानी भरने गया था, जहां पानी नहीं भरने दिया, जिसके बाद विवाद हो गया। उधर, दूसरे गुट की उर्मिला देवी ने पुलिस को आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार कि शाम दीया जला रही थी, तभी अर्जुन कुमार समेत तीन लोग आ धमके। विरोध करने पर पिटाई कर दी। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गुटों के बीच पूर्व से भू-विवाद है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.