चापाकल व आरओ खराब रहने से प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोगों को होती है परेशानी
कटिहार, मई 22 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में पिछले एक महीना से चापाकल तथा आरओ खराब पड़ा हुआ है। उमस भरी गर्मी में प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। जबकि प्रखंड मुख्यालय में दो आरओ तथा एक चापाकल प्रशासनिक स्तर से लगाया गया है। इस संबंध में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण भारती से पूछे जाने पर बताया कि टेक्नीशियन से दिखाकर चापाकल और आर ओ बहुत जल्दी ठीक करा लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रखंड परिसर में पेयजल संकट, खराब चापाकल से लोग परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.