पलामू, मार्च 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड की नरसिंहपुर पथरा पंचायत में आसन्न गर्मी को देखते हुए पेयजल की समस्या दूर करने के लिए मुखिया मीना देवी ने पहल शुरू कर दी है। बंद और खराब चापाकलों की मरम्मत कराकर उसे चालू बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। पंचायत क्षेत्र में लोगों को पानी के लिए परेशानी न हो, इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर एक-एक कर चापाकलों को ठीक कराया जा रहा है। पथरा टाड़ी मुख्य सड़क पर मिथलेश चौरसिया के घर के पास तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य इंदल चौरसिया के घर के समीप स्थित खराब चापाकल को शनिवार को मरम्मत कराकर चालू कराया गया। चापाकल चालू होने से आसपास के टोले के लोगों में खुशी देखी है। मुखिया मीना देवी ने बताया कि पंचायत में पेयजल की व्यवस्था करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, इसलिए सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.