हाजीपुर, अप्रैल 6 -- रविवार को डीएम वर्षा सिंह ने पेयजल व्यवस्था, चापाकल मरम्मत एवं भू-जलस्तर की मापी को लेकर दिए निर्देश 16 चलंत चापाकल मरम्मत दलों को वाहनों पर किया गया है सक्रिय जिले के विभिन्न क्षेत्र में भू-जलस्तर से संबंधित आंकड़े रोजाना कराएं उपलब्ध हाजीपुर, एक प्रतिनिधि जिले में गर्मी के दस्तक के साथ पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सजग है। गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी की ओर से समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को डीएम वर्षा सिंह ने पेयजल व्यवस्था, चापाकल मरम्मत एवं भू-जलस्तर की मापी को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मालूम हो कि 19 मार्च को आयोजित समीक्षा बैठक में पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया था कि जिले में 47 हजार चापाकल ...