चापाकल पर मछली धोने के विवाद में मारपीट
मुंगेर, मई 22 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र के नया टोला सोनडीहा में चापाकल पर मछली धोने को लेकर चाचा-भतीजा के बीच जमकर हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मामले को लेकर दोनों ओर से तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एक पक्ष से चंदन कुमार ने अपने चाचा सुधीर यादव समेत पांच लोगों को आरोपित किया है। दर्ज शिकायत में कहा गया है कि उनकी पत्नी राधिका गुंजन चापाकल पर मछली धोने गई थी, तभी आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी,डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे चंदन कुमार के सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से सुधीर यादव ने चंदन कुमार और राधिका गुंजन पर मारपीट व चापाकल क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.