रामगढ़, अप्रैल 2 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के होन्हेमोढ़ा पंचायत के चैनपुर गांव के लंगड़ा मोड़ स्थित चापाकल खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी का घोर संकट हो गया है। चैनपुर के लंगड़ा मोड़ स्थित सोमर महतो के दुकान के पास स्थित चापानल पखवारे भर से खराब है जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रहा है। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है। वैसे वैसे लोगो की परेशानी भी बढ़ती ही जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसे अविलंब मरम्मत कराने के लिए डाड़ी भाग एक के जिप सदस्य से मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...