गिरडीह, जनवरी 22 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां खेल मैदान में स्थित सरकारी चापाकल खराब होने की वजह से खिलाड़ियों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि दो वर्ष पूर्व ही चापाकल खराब हो गया है जिसकी शिकायत कई बार पीएचईडी जेई से की गई लेकिन चापाकल आज तक मरम्मत नहीं हुई है। खिलाड़ी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 26 जनवरी से गावां में झारखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर कई बार विभाग से चापाकल बनाने की मांग की गई है। वर्षों बाद भी खराब पड़े चापाकल को बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी कोई पहल नहीं की जा रही है। जानकारी देते हुए खिलाड़ी रोशन कुमार, शुभम कुमार, मुकेश राम, इज़हार खान, संदीप कुमार, दुर्गा राम, चन्दन सिंह, गुलशन कुमार एवं बिहारी कुमार आदि ने बताया कि यहां प्रतिदिन क्रिकेट स...