चापाकल खराब, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण और राहगीर
गोड्डा, जून 11 -- सुन्दरपहाड़ी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चन्दना में चौक के समीप स्थित सरकारी चापाकल कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे आसपास के लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में यह चापाकल ग्रामीणों और यात्रियों के लिए पानी का प्रमुख स्रोत था, लेकिन खराब होने के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौक पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों का आना-जाना होता है। चापाकल बंद रहने से प्यास बुझाने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पेयजल विभाग से अविलंब चापाकल की मरम्मत कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.