चापाकल खराब, पेयजल संकट गहराया
बिहारशरीफ, मई 28 -- चापाकल खराब, पेयजल संकट गहराया चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड की लहना पंचायत के वार्ड नम्बर 10 अस्थावां बेलदरिया टोले में लक्ष्मण केवट के घर के निकट गाड़ा गया चापाकल कई माह से खराब है। चापाकल खराब रहने से आसपास के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। मेहल्ले के देवकी केवट ,द्वारिका केवट ,लालमुनि देवी आदि ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पीएचईडी के अधिकारी चापाकल को ठीक नहीं कर रहे हैं। (चेवाड़ा से संजीव कुमार )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.