लखीसराय, अप्रैल 3 -- चानन। कुंदर पंचायत के चुरामन बीघा गांव स्थित वार्ड नं.03 सुधांषु चौक के निकट लगे चापाकल महीनों से खराब है, लेकिन पीएचईडी के अधिकारी द्वारा सूध नहीं लिया गया। चापाकल खराब रहने से आस पास के लोगों को पानी की किल्लत सताने लगी है। स्थानीय लोगों ने चापाकल दुरूस्त कराने की मांग की है ताकि गर्मी के समय में लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...