चापाकल की मरम्मत नहीं होने से हो रही परेशानी
लखीसराय, अप्रैल 10 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र और पंचायतों में चापाकलों के खराब रहने से लोगों को पेयजल की कठिनाई हो रही है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्रखंड कार्यालय परिसर में चापाकल खराब पड़े हैं। रतन मंडल समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड के बरियारपुर पंचायत के 3, 4 और 5 नंबर वार्ड में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने लगी है। नलजल योजना के तहत पानी की आपूर्ति कई महीनों से नहीं की जा रही है। कहीं स्टार्टर तो कहीं पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पानी लाने के लिए टाली कोड़ासी जाते हैं। चापाकल खराब पड़े हैं। पीएचईडी के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से भी पेयजल की कठिनाई की शिकायत की गई थी। पुरानी बाजार के पूर्व बैंक कर्मी दिनेश प्रसाद ने बताया कि यहां पीएचईडी का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.