जहानाबाद, अप्रैल 20 -- मंडल कारा जहानाबाद में बंदी दरबार, कैदियों ने रखीं समस्याएं काको, निज संवाददाता। जिले के मंडल कारा काको में सोमवार को जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बंदियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से बंदी दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला समाहर्ता (विशेष कार्य) तेज नारायण राय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद बंदी संतोष रेनू ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। बंदी दरबार में कैदियों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं और उनके समाधान की मांग की। सुदामा यादव ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। वहीं रविदास ने बताया कि वे अरवल जिले के निवासी हैं और उन्हें लंबे समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.