चापाकलों और जलमीनारों की मरम्मत के लिए अभियान संचालित
सराईकेला, मई 9 -- सरायकेला। जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में खराब पड़े चापाकलों और जलमीनारों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में चिह्नित खराब पेयजल स्रोतों का निरीक्षण करते हुए तकनीकी टीमों ने 22 खराब चापाकलों की मरम्मत की। प्राप्त शिकायतों और चिह्नित स्थलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निरंतर अनुश्रवण किया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के मार्गदर्शन में संबंधित टीमों ने शेष खराब चापाकलों और जलमीनारों की भी चरणबद्ध तरीके से शीघ्र मरम्मत करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- खराब जलमीनारों की मरम्मत कार्य शुरू, तीन दिन में 12 किए गए दुरुस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.