जमशेदपुर, मई 19 -- कदमा के रामजनमनगर में आपसी विवाद में एक युवक पर चापड़ से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी बबीता गोप के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामजनम नगर हरिमंदिर रोड नंबर-11 निवासी बबीता गोप ने कदमा थाने में आवेदन देकर बताया कि 16 मई की रात करीब 8 बजे उनके पति सौरभ गोप पर अमन गोप, उसकी मां कल देवी और बड़े भाई सुनिल गोप ने मिलकर हमला किया। तीनों ने मारपीट की और चापड़ से वार कर सौरभ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। बबीता गोप ने बताया कि पति की हालत गंभीर होने और इलाज में व्यस्त रहने के कारण थाने में शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस आरोपियों की तल...