चापड़ से हमला कर बदमाशों ने सर्राफ से लाखों के आभूषण लूटे
गंगापार, मई 10 -- इलाके के मलाक चतुरी गांव के समीप प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर शनिवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने चापड़ से हमला कर सराफा कारोबारी का जेवर से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। घटना में सराफा कारोबारी घायल हो गया। मामले की तहरीर सोरांव पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। होलागढ़ थाना क्षेत्र के हुलासगंज हंसराजपुर गांव निवासी सुशील जायसवाल दहियावां बाजार में ज्वेलर्स की दुकान खोल रखी है। शनिवार को अपनी बाइक से प्रयागराज चौक मंडी से आभूषण खरीदने एवं बनवाने गए थे। देर रात करीब 12 बजे घर लौटने के दौरान सोरांव के मलाक चतुरी गांव के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेकर सर्राफा व्यापारी सुशील जायसवाल को रोक लिया और गले पर चापड लगाते हुए बाइक में टंगा आभूषण से भरा बैग छीनने लगे। व्यापारी सुशील जायसवाल के विरोध कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.