जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और घातक हथियारों की उपलब्धता को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के समक्ष चिंता व्यक्त की है। झामुमो केंद्रीय समिति के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने एसएसपी को शुक्रवार को मांग पत्र सौंपा, जिसमें शहर की शांति व्यवस्था को बहाल करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की गई। पार्टी ने विशेष रूप से चापड़बाजी की घटनाओं पर कहा कि चाइनीज चापड़ जैसा घातक हथियार वर्तमान में हार्डवेयर की दुकानों और सड़कों पर सामान्य घरेलू सामान की तरह आसानी से बिक रहा है। अपराधियों द्वारा इसका उपयोग जानलेवा हमलों में किया जा रहा है, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण कई बार पीड़ितों की मृत्यु तक हो जाती है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि प्रशासन इस हथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.