नैनीताल, मार्च 14 -- बेतालघाट। चापड़ और धारी क्षेत्र से सटे जंगलों में अचानक आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैलने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही शनिवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। वन क्षेत्राधिकारी तपास मिश्रा ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम आग को फैलने से रोकने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने भी वन विभाग की टीम के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया। वहीं आग लगने से जंगल की वन संपदा को क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.