रांची, दिसम्बर 30 -- चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो थाना क्षेत्र के बढ़इया चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल 44 वर्षीय अजय लाल की मंगलवार की रात 11 बजे रिम्स में मौत हो गई। वे बढ़इया गांव के निवासी थे। सोमवार की शाम लगभग छह बजे अजय लाल बढ़इया चौक से अपने घर की ओर जा रहे थे रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनका एक पैर टूट गया था जबकि सीने में भी गंभीर चोटें आईं थी। चान्हो सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.