रांची, फरवरी 27 -- चान्हो, प्रतिनिधि। बीजूपाड़ा-खलारी मार्ग पर चोड़ा मोड़ के पास खाली ट्रक और डाला टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बुढ़मू थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी 45 वर्षीय मंजू देवी और चोड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मनिया उरांव के रूप में हुई है। वहीं टेंपो चालक उमेश भगत गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। जबकि घायल महिला सुमरी का इलाज मांडर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना गुरुवार की रात लगभग नौ बजे की है। बताया जाता है कि उमेश भगत अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ बाजार से सब्जी खरीदकर खलारी में बेचता है। गुरुवार को सब्जी बेचकर घर लौटते समय रास्ते में उसने चोड़ा गांव की दो महिलाओं को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.