रांची, अगस्त 19 -- चान्हो, प्रतिनिधि। ग्रामीण परिवारों की आमदनी बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को चान्हो में नौ लाभुकों के बीच 510 चूजे वितरित किए गए। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने लाभुकों को पशुपालन से जुड़कर आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार के अवसर देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। कार्यक्रम में बीडीओ वरुण कुमार, सीओ संजीव कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र पाल भगत समेत संबंधित विभाग के अधिकारी और लाभुक मौजूद थे। चूजा वितरण के बाद किसान भवन में जेएसएलपीएस की बैठक हुई। इसमें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरो...