रांची, मार्च 29 -- चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो स्थित चर्च में रविवार को खजूर पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रार्थना सभा के दौरान प्रभु यीशु से सभी के लिए सद्बुद्धि, शांति और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रार्थना की गई। विश्वासियों ने हाथों में खजूर की डालियां लेकर सामूहिक रूप से प्रार्थना की और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विश्वासियों के बीच परम प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही कई लोगों ने अपनी आस्था के अनुसार दान दिए। इस मौके पर पल्ली पुरोहित फादर ब्रिसियुस और सहायक पल्ली पुरोहित अनुज सोरेंग ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.