बांका, अप्रैल 12 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चान्दन में गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन दिया जा रहा है। शनिवार को आयोजित टीकाकरण अभियान के तहत कुल 26 लड़कियों को वैक्सीन लगाया गया। बताया जाता है कि इस विषय में हिन्दुस्तान अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद आम लोगों के बीच सही जानकारी पहुंची, जिससे अभिभावकों में जागरूकता बढ़ी और टीकाकरण के प्रति सकारात्मक रुख देखने को मिला। इस अभियान को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, बीसीएम सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। सभी के संयुक्त प्रयास से ही अधिक संख्या में किशोरियों का टीकाकरण संभव हो सका। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.